Advertisement
14 February 2023

वेलेंटाइन डे पर यह हिंदी फिल्में आपको जरुर देखनी चाहिए

आज 14 फरवरी है और सभी वेलेंटाइन डे का जश्न मना रहे हैं। वेलेंटाइन डे प्रेम का प्रतीक है। हिन्दी सिनेमा में कई उत्कृष्ट प्रेम कहानियां बनी हैं। वेलेंटाइन डे के दिन आपको यह हिन्दी फिल्में जरूर देखनी चाहिए। 

 

Advertisement

 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ( 1995)

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया और हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी। काजोल ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जिसके लिए सपने भी ज़रूरी हैं और परिवारिक मूल्य भी। शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी खूब पसंद की गई।

 

 

 

मोहब्बतें (2000)

 

आदित्य चोपड़ा की फिल्म। जतिन ललित का संगीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय नजर आईं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

मुकद्दर का सिकन्दर (1978)

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलजार, रेखा और अमजद खान ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

हम दिल दे चुके सनम (1999)

 

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म। मुख्य भूमिका में अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान नजर आए। इस्माइल दरबार का संगीत। फिल्म कामयाब रही। 

 

 

दिल से (1998 ) 

 

हिन्दी सिनेमा की बेहद कामयाब फिल्म है "दिल से"। मणि रत्नम का निर्देशन,ए आर रहमान का संगीत और गीतकार गुलजार के जादुई बोल। आतंकवाद के माहौल में अपनी जगह बना रहे प्रेम की कहानी है दिल से। शाहरूख और मनीषा कोइराला की जोड़ी ने सिनेमाई पर्दे पर जादू रचा। यह फिल्म समय के साथ एक क्लासिक बनकर उभरी है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Valentine day, valentine day special Bollywood Films, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, art and entertainment, Hindi films, Indian movies, dil se, hum dil de chuke Sanam, Mohabbatein, dilwale dulhaniya le jayenge
OUTLOOK 14 February, 2023
Advertisement