Advertisement
17 January 2016

70 साल के कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी पूजा नाखुश

twitter

बेदी और दुसांज एक दशक से ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों ने जन्मदिन के जश्न के दौरान अपनी शादी की घोषणा कर मेहमानों को चौंका दिया। परवीन ने ट्विटर पर बेदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने लिखा, मेरे पति को जन्मदिन मुबारक। हमने शादी कर ली। परवीन दुसांज की उम्र 40-45 साल के बीच है।

हाल ही में आई शाहरूख-काजोल अभिनीत फिल्म दिलवाले में नजर आए बेदी ने दुसांज के ट्विट को दोबारा ट्वीट किया। हालांकि कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से खुश नहीं बताई जा रही हैं। पूजा ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए ट्विटर पर लिखा, हर परिकथा में एक दुष्ट चुड़ैल या बुरी सौतेली मां होती है। मेरी अभी-अभी आई है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता आफताब शिवदासानी ने दंपति को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, कबीर बेदी को जन्मदिन मुबारक। हम आपके लिए लंबे जीवन, खूब सारी खुशियां और प्यार की कामना करते हैं।

 

Advertisement

कबीर बेदी इससे पहले तीन बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी ओडि़शी नृत्यांगना बनी एक मॉडल से हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे, पूजा और सिद्धार्थ हैं। उन्होंने इसके बाद ब्रिटेन में जन्मी फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज और फिर टीवी एवं रेडियो प्रस्तोता निक्की बेदी से शादी की, जिनसे साल 2005 में उन्होंने तलाक ले लिया था।

TAGS: अभिनेता, कबीर बेदी, शादी, बंधन, ब्रिटेन, परवीन दुसांज, जन्मदिन, बॉलीवुड, हॉलीवुड, फिल्म, पूजा बेदी
OUTLOOK 17 January, 2016
Advertisement