Advertisement
04 December 2017

मशहूर एक्टर शशि कपूर का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और मशहूर एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था।

उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था।  साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: veteran actor, shashi kapoor, dies, age 79
OUTLOOK 04 December, 2017
Advertisement