Advertisement
20 November 2022

अभिनेत्री तबस्सुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन

हिंदी सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। हिन्दी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया है। कल शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। तबस्सुम 78 वर्ष की थीं। 

 

तबस्सुम को लोकप्रियता मिली उनके कार्यक्रम "फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" से, जो दूरदर्शन पर 21 वर्षों तक लगातार टेलीकास्ट हुआ। तबस्सुम ने इस शो की होस्ट बनकर भारत के घर घर में अपनी पहचान बनाई। यह भारत का पहला टॉक शो था, जिसमें तबस्सुम सिनेमा जगत के कलाकारों से बातचीत करती थीं। यह कार्यक्रम 1972 से लेकर 1993 तक चला। इसने तबस्सुम को खूब शोहरत दिलाई। 

Advertisement

 

तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या से हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। अभिनेत्री की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। जब पहली बार स्क्रीन पर आई थीं तब वह महज तीन साल की थीं। साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा सुहाग' में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। तबस्सुम ने फिल्म 'दीदार' में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। तबस्सुम के निधन पर सिनेमा जगत से जुड़े लोगों ने शोक प्रकट किया है। 21 नवंबर को तबस्सुम के लिए सांताक्रुज के आर्या समाज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tabassum dies due to cardiac arrest, Tabassum died, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Tabassum, baby Tabassum, Bollywood actress died,
OUTLOOK 20 November, 2022
Advertisement