Advertisement
15 August 2019

अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, ‘रजनीगंधा’ और ‘छोटी सी बात’ से मिली थी प्रसिद्धी

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के जुहू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विद्या पिछले कुछ समय से टीवी सीरियलों में भी काम कर रही थीं।

विद्या सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज उन्होंने आखिरी सांस ली। विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की दिक्कतें थी और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

इससे पहले विद्या सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। इसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था। विद्या ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी।

Advertisement

इन फिल्मों से बनाई थी पहचान

विद्या सिन्हा ने बॉलिवुड की कई सुपरहिट फिल्म जैसे 'छोटी सी बात', 'रजनीगंधा', 'पति पत्नी और वो', 'स्वयंवर' जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हाल के दिनों में वह टीवी सीरियलों में काम कर रही थीं और 'काव्यांजलि', 'कबूल है' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियलों में दिखाई दी थीं।

फिल्मों में काम करने के बाद विद्या ने 'भाभी और बहू रानी' सीरियल से टीवी जगत में एंट्री की। विद्या आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आई थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 15 August, 2019
Advertisement