Advertisement
16 December 2022

विकी कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा हुई रिलीज

हिंदी सिनेमा के सफल अभिनेता विकी कौशल की आगामी फिल्म गोविंदा नाम मेरा रिलीज हो गई है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका विकी कौशल, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर निभा रहे हैं।

 

गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल की कियारा और भूमि पेडनेकर के साथ एकदम फ्रेश लेकिन मजेदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। विक्की कौशल ने इससे पहले भूमि पेडनेकर के साथ 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में काम किया था। वहीं, कियारा आडवाणी के साथ वह 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आए थे।फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है।इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। करण जौहर प्रोड्यूसर हैं। शशांक खैतान ने ही 'गोविंदा नाम मेरा' की कहानी लिखी है।

Advertisement

 

TAGS: Vicky kaushal, bhumi pednekar, Kiara advani, karan johar, Govinda naam Mera released, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 16 December, 2022
Advertisement