Advertisement
27 April 2023

अभिनेता विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

अभिनेता विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता विनोद खन्ना की पुण्यतिथि है। उनका निधन 27 अप्रैल सन 2017 को हुआ था। विनोद खन्ना को हिन्दी सिनेमा के सबसे सुन्दर और स्टाइलिश अभिनेताओं में शामिल किया जाता है। विनोद खन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

मुकद्दर का सिकन्दर (1978)

Advertisement

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलजार, रेखा और अमजद खान ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

 

कुर्बानी (1980)

कुर्बानी का निर्देशन और निर्माण फिरोज खान ने किया। कहानी फिरोज खान और के के शुक्ला ने मिलकर बुनी। कल्याणजी आनंदजी, बिद्दु का संगीत। इंदीवर, फारुक कैसर के गीत। मुख्य भूमिका में फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

चांदनी ( 1989 )

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म "चांदनी" हिंदी सिनेमा की सफल फिल्म मानी जाती है। फिल्म "चांदनी" से श्रीदेवी की सफेद ड्रेस, उनका नृत्य देशभर में लोकप्रिय हो गया। फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, अनुपम खेर नजर आए थे। फिल्म का संगीत शिव कुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने दिया। फिल्म के गीत आनंद बख्शी ने लिखे। 

 

 दयावान (1988)

निर्देशक फिरोज खान की फिल्म। मणि रत्नम की कहानी। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। इंदीवर और अजीज कैसी के गीत। मुख्य भूमिका में विनोद खन्ना, फिरोज खान, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी, आदित्य पंचोली, अरुणा ईरानी नजर आईं। फिल्म सुपरहिट रही और इसने विनोद खन्ना के करियर को नई दिशा दी। 

 

परवरिश (1977)

निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, शम्मी कपूर, नीतू सिंह, शबाना आजमी, अमजद खान नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

TAGS: Vinod Khanna, vinod Khanna death anniversary special article, Indian movies, art and entertainment, entertainment Hindi films news, Indian movies
OUTLOOK 27 April, 2023
Advertisement