Advertisement
31 January 2023

विनोद खन्ना के फिल्मी करियर से जुड़ा प्रसंग

विनोद खन्ना को जब हीरो बनने का जुनून सवार हुआ तो उनके पिता ने उन्हें दो वर्षों का समय दिया। विनोद खन्ना से कहा गया कि आप दो वर्षों में अपने आप को फ़िल्म जगत में स्थापित करें और ऐसा नहीं होने की स्थिति में आप परिवार के पारंपरिक कारोबार में जुड़ जाएं। विनोद खन्ना ने इस बात पर सहमति जताई। 

विनोद खन्ना जब मुंबई पहुंचे तो एक बार अभिनेता सुनील दत्त की नज़र उन पर पड़ी। सुनील दत्त अपने भाई सोम दत्त को लेकर एक फ़िल्म बना रहे थे। उन्हें विनोद खन्ना में फ़िल्म का विलेन नज़र आया। सुनील दत्त ने विनोद खन्ना को अपनी फ़िल्म में मौक़ा दिया। फ़िल्म का नाम था " मन का मीत "। 

विनोद खन्ना को स्टार बनना था। फ़िल्म की रिलीज़ के बाद विलेन बने विनोद खन्ना फ़िल्म जगत में सुर्खियों में आ गए। जबकि सुनील दत्त के भाई सोम दत्त को खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद " आन मिलो सजना " और फिर गुलज़ार साहब की फ़िल्म " मेरे अपने " से विनोद खन्ना स्टार बन गए। उनके पिताजी की बात भी उन्होंने पूरी कर दी। इस तरह फ़िल्म जगत को विनोद खन्ना नाम का सितारा मिला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vinod khanna, Hindi cinema, Bollywood, Entertainment Hindi films news, art and entertainment, Hindi film industry, Indian movies
OUTLOOK 31 January, 2023
Advertisement