Advertisement
01 October 2022

विशाल भारद्वाज को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित 68 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में विशाल भारद्वाज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म "1232 किमी" के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन श्रेणी में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

 

 

Advertisement

डॉक्यूमेंटरी फिल्म "1232 किमी" निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म है। विनोद कापड़ी ने कोरोना महामारी के दौरान भारत में लगाए गए लॉक डाउन के समय पैदल अपने घर जाते मजदूरों की संघर्षपूर्ण यात्रा को फिल्माया था। यह मजदूर भूखे,प्यासे, पैदल धूप में दिल्ली से बिहार जा रहे थे। इस पीड़ादायक यात्रा को विनोद कापड़ी ने फिल्माने का काम किया था। इसी फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। 

 

इससे पहले विशाल भारद्वाज को सात बार और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विशाल भारद्वाज को "ओमकारा", "हैदर", "तलवार" जैसी फिल्मों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। विशाल भारद्वाज ने राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। 

 

TAGS: Vishal Bhardwaj, Vishal Bhardwaj national award, Vishal Bhardwaj best music director national award for 1232 km, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 01 October, 2022
Advertisement