Advertisement
21 May 2019

ऐश्वर्या मीम विवाद पर विवेक की माफी

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक्जिट पोल को लेकर एक मीम पोस्ट की थी। यह मीम वायरल हो गई और विवेक ओबेरॉय विवादों में आ गए। इस ट्वीट में विवेक ने ऐश्वर्या राय की तस्वीर ट्वीट की थी। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या राय-सलमान खान, दूसरी में विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या राय और तीसरी फोटो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या के साथ दिखाया गया था। सलमान की तस्वीर पर ओपिनियन पोल, दूसरी तस्वीर पर एक्जिट पोल और अभिषेक बच्चन के साथ वाली तस्वीर पर रिजल्ट लिखकर इसे एग्जिट पोल से जोड़ गया था।

सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद विवेक ओबेरॉय  ने अपना यह ट्वीट हटा दिया और माफी मांग ली। विवेक ओबेरॉय ने दूसरे ट्वीट में लिखा, अगर किसी भी महिला को मेरी वजह से दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं और अपना ट्वीट हटाता हूं।

महिला आयोग ने दिया नोटिस

Advertisement

हो सकता है इस मामले में विवेक ओबेरॉय की मुश्किलें बढ़ जाएं क्योंकि सोमवार को महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महिला आयोग ने पूछा है कि वह अपमानजनक और महिला विरोधी पोस्ट को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें। आयोग ने जारी पत्र में लिखा, ‘‘विभिन्न मीडिया माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि आपने ट्वीट पर एक महिला (ऐश्वर्या) और एक बच्ची (अराध्या) के बारे में अपमानजनक एवं महिला विरोधी पोस्ट की है। खबर में कहा गया है कि आपने चुनाव नतीजों और एक महिला के निजी जीवन को लेकर तुच्छ किस्म की तुलना की। आप इस बारे में स्पष्टीकरण दें। 

सोनम कपूर ने भी की आलोचना

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अलावा सोनम कपूर ने भी इस मामले में विवेक की आलोचना की है। विवेक ओबरॉय ने कल विवाद को तूल पकड़ता देख कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया इसलिए किस बात की माफी? एक न्यूज एजेंसी से विवेक ओबेरॉय ने कहा था, 'मुझे माफी मांगने में कोई समस्या नहीं, लेकिन यह बताइए कि मैंने क्या गलत किया है? यदि मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांगूगा, मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है.''

इस मीम पर है विवाद

 

विवेक ने दो हजार लड़कियों को अपने पैरों पर खड़ा किया है

विवेक ने अपने एक ट्वीट में कहा, कभी-कभी पहली नजर में जो नुकसानरहित और मजाकिया लगता है, शायद दूसरों को वह वैसा न लगे। मैंने लगभग दो हजार वंचित तबके की लड़कियों को सशक्त बनाने के लि दस साल बिताए हैं। मैं किसी महिला का अपमान करना तो दूर ऐसा सोच भी नहीं सकता।  

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि हम चाहते हैं कि विवेक ओबेरॉय ने जिस महिला का अपमान किया है वे सोशल मीडिया और निजी तौर पर उनसे माफी मांगे। यदि व ऐसा नहीं करते हैं तो हम देखेंगे कि फिर उनके खिलाफ किस तरह कानूनी कदम उठाया जा सकता है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vivek Oberoi, aishwarya rai, abhishek bachachan
OUTLOOK 21 May, 2019
Advertisement