Advertisement
03 September 2022

विवेक ओबेरॉय के जन्मदिन पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज अभिनेता विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर सन 1976 को हुआ था। विवेक ओबेरॉय के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

साथिया (2002 )

 

निर्देशक शाद अली की फिल्म है "साथिया"।मणि रत्नम और यश चोपड़ा ने फिल्म का निमार्ण किया। गुलजार के गीत और ए आर रहमान का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, शरत सक्सेना, सतीश शाह ने निभाईं। बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल करने वाली इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के अभिनय को पसंद किया गया। 

 

 

 

 

कम्पनी (2002) 

 

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म है "कम्पनी"। मुख्य भूमिका अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, मोहनलाल, मनीषा कोइराला, सीमा बिस्वास ने निभाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय के काम को लोगों ने पसन्द किया। सत्या और कंपनी की कामयाबी से राम गोपाल वर्मा ने अपनी पहचान गैंगस्टर फिल्मों के माहिर निर्देशक के रूप में स्थापित की। 

 

 

 

 

 

क्रिश 3 (2013)

 

निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म है "क्रिश 3"। मुख्य भूमिका ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय ने निभाई। समीर के गीत, सलीम सुलेमान का बैकग्राउंड स्कोर और राजेश रोशन का संगीत। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में विवेक ओबेरॉय को सराहा गया। 

 

 

 

शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)

 

शूटआउट एट लोखंडवाला निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म है। फिल्म मुंबई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच हुई असल मुठभेड़ मामले पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, अरबाज खान ने निभाई। इस फिल्म को कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा लेकिन इससे फिल्म की लोकप्रियता में इजाफा हुआ। इस सफल फ़िल्म में विवेक ओबेरॉय के काम को पसंद किया गया। 

 

 

 

किसना (2005)

 

निर्देशक सुभाष घई की फिल्म है "किसना"। भारत की आज़ादी से पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में मुख्य भूमिका विवेक ओबेरॉय और एंटोनिया बर्नथ ने मुख्य भूमिका निभाई। अमरीश पुरी, जरीना वहाब, ईशा श्रवणी सहायक भूमिका में नजर आईं। जावेद अख्तर के गीत और ए आर रहमान और इस्माइल दरबार का संगीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही मगर मुहब्बत करने वालों को फिल्म पसन्द आई। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Vivek Oberoi, Vivek Oberoi important Bollywood films, Vivek Oberoi birthday, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, Bollywood
OUTLOOK 03 September, 2022
Advertisement