Advertisement
20 March 2015

यशपाल शर्मा ने छोड़ा 'नीली छतरी वाले' टीवी शो

यशपाल शर्मा ने छोड़ा नीली छतरी वाले टीवी शो | पीटीआइ

बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुके और गंगाजल, लगान एवं मंजूनाथ में अपनी भूमिकाओं के लिए सराहना बटोरने वाले 48 वर्षीय शर्मा ने जी टीवी का यह शो छोड़ने पर मिली-जुली भावनाएं व्यक्त की है।

उन्होंने एक बयान में कहा है कि जब हमने शुरू शो शुरू किया था  तो मैंने कुछ निश्चित कडि़यों के लिए अनुबंध किया था और अपना अनुबंध खत्म कर लिया है। मुझे खुशी है कि मैंने टेलीविजन के क्षेत्र में भी काम किया, लेकिन मैंने फिल्म एवं थियेटर को मिस करना शुरू कर दिया है और अब उस पर ध्यान केन्द्रीत करना चाहूंगा।

साराभाई बनाम साराभाई के स्टार राजेश कुमार अब इस शो में शर्मा की जगह लेंगे।

TAGS: यशपाल शर्मा, टीवी शो, नीली छतरी वाले, बॉलीवुड, राजेश कुमार
OUTLOOK 20 March, 2015
Advertisement