आप हमारी दुनिया हैं: अर्पिता खान ने सलीम खान के 90वें जन्मदिन पर भावुक संदेश लिखा
अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने सोमवार को अपने पिता सलीम खान के 90वें जन्मदिन पर एक भावुक नोट लिखा।
अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति अभिनेता आयुष शर्मा, उनके बेटे अहिल शर्मा और उनकी बेटी आयत शर्मा भी हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं डैडी। आपका होना हमारे लिए हर दिन वास्तव में एक आशीर्वाद है। आप महान हैं और हम आपकी विरासत हैं।’
अर्पिता ने कहा, ‘हमारे पंखों को परवाज देने के लिए धन्यवाद, तूफान में शांति बने रहने के लिए धन्यवाद, हमें जिस ताकत की जरूरत है वह बनने के लिए धन्यवाद, हमें परिवार के मूल्य सिखाने के लिए धन्यवाद और हमेशा हमारी सुरक्षित जगह बने रहने के लिए धन्यवाद। आप हमारी दुनिया हैं। आपको हमेशा-हमेशा के लिए प्यार।’ अर्पिता, सलीम खान और उनकी दूसरी पत्नी तथा लोकप्रिय नृत्यांगना हेलेन की दत्तक पुत्री हैं।