Advertisement
06 March 2018

लंबी बीमारी के बाद एक्‍ट्रेस शम्‍मी आंटी का निधन, भावुक हुए अमिताभ

File Photo

श्रीदेवी के निधन के शोक से अभी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री उबरी भी नहीं है कि एक और दुखद समाचार सामने आ गया है। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शम्मी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि शम्‍मी आंटी लंबे समय से बीमार चल रही थी।

'देख भाई देख' जैसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो में नजर आ चुकी प्रसिद्ध दिग्‍गज एक्‍ट्रेर शम्‍मी आंटी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। आखिरी बार फराह खान और बोमन इरानी की फिल्‍म 'शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी' में नजर आईं एक्‍ट्रेस शम्‍मी का असली नाम नर्गिस राबदी था।

Advertisement

Veteran actress Shammi popularly know as 'Shammi aunty' passes away at the age of 89. pic.twitter.com/dF5wnTJDQL
— ANI (@ANI) March 6, 2018

शम्‍मी आंटी के निधन पर अमिताभ बच्‍चन ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। बिग बी ने ट्वीट किया, 'शम्‍मी आंटी.. बेहतरीन एक्‍ट्रेस, फिल्‍म इंडस्‍ट्री को अपने सालों के योगदान के बाद, दुनिया से चली गई हैं. वह लंबी बीमारी से जूझ रही थीं.. उम्र.. दुखद.. धीरे-धीरे सब जा रहे हैं...'

T 2735 - Shammi Aunty .. prolific actress, years of contribution to the Industry, dear family friend .. passes away ..!!
A long suffered illness, age ..
Sad .. slowly slowly they all go away .. pic.twitter.com/WYvdhZqo8X
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 6, 2018

टीवी सीरियल 'देख भाई देख' के अलावा शम्‍मी आंटी 'जबान संभाल के', 'श्रीमान श्रीमति', 'कभी ये कभी वो' और 'फिल्‍मी चक्‍कर' जैसे प्रसिद्ध टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

शम्‍मी ने फिल्‍म प्रोड्यूसर सुल्‍तान अहमद से शादी की थी और यह शादी 7 साल चली थी। शम्‍मी ने लगभग 64 सालों तक फिल्‍मों में काम किया और वह 'कुली नंबर 1', 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: actress Shammi, popularly know as, 'Shammi aunty', passes away, at the age of 89
OUTLOOK 06 March, 2018
Advertisement