Advertisement
17 November 2018

दिग्गज एड फिल्मकार एलीक पदमसी का निधन, 'गांधी' फिल्म में किया था जिन्ना का रोल

File Photo

विज्ञापन की दुनिया के दिग्गज फिल्मकार एलीक पदमसी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वे थियेटर की दुनिया के जाने-माने नाम थे। इसके अलावा उन्हें फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन एडवरटाइजिंग के रूप में जाना जाता है। वे एडवरटाइजिंग कंपनी लिंटस के फाउंडर थे।

एलीक ने 'हमारा बजाज', 'कामसूत्र', 'लिरिल' समेत कई सफल एड बनाए। उन्होंने संपूर्ण रूप से जीवन जिया. 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- ''जीवन आनंद से भरा हुआ होना चाहिए। मैं इस बात में विश्वास रखता हूं कि हर बादल पर एक सिल्वर लाइनिंग होती है। चाहे आप जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हों एक उम्मीद हमेशा बरकरार रहती है। आज कल के युवा इस चीज को भूल जाते हैं।''

1982 की रिलीज ऑस्कर विनिंग फिल्म 'गांधी' में उन्होंने मोहम्मद जिन्ना का रोल प्ले किया था। महज 7 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार थियेटर किया था। विलियम शेक्सपीयर के शो ‘मर्चेंट ऑफ वेनिस’ में उन्होंने काम किया था। इस शो का निर्देशन उनके भाई बॉबी पदमसी ने किया था। एलीक द्वारा निर्देशित पहले प्ले का नाम ‘टेमिंग ऑफ द स्क्रू’ था।

Advertisement

एलीक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 3 शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम पियर्ल पदमसी था। उनकी दूसरी पत्नी का नाम डॉली थकोरे था। एलीक ने इसके बाद इंडियन थियेटर पर्सेनालिटी और पॉप सिंगर शेरोन प्रभाकर से शादी की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ad film, alyque padamsee, father of modern advertising
OUTLOOK 17 November, 2018
Advertisement