Advertisement
17 April 2018

अमिताभ के ब्लॉगिंग पर दस साल पूरे, फैंस को कहा शुक्रिया

अमिताभ के ब्लॉगिंग पर दस साल पूरे, फैंस को कहा शुक्रिया | File Photo

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को ब्लॉगिंग पर दस साल पूरे कर लिए और कहा कि उन्हें इस बात का अहसास नहीं हो रहा है कि दस साल का समय कैसे बीत गया।

नियमित अंतराल पर अपने विचार साझा करने वाले 75 वर्षीय अभिनेता ने कहा है कि उनके चाहने वाले और उनके प्रशंसक उनके परिवार का ही एक हिस्सा हैं और उनका ब्लाग उन लोगों के लिए ‘‘दुनिया में सबसे गर्मजोशी भरी जगह है।’’

बच्चन ने लिखा है, ‘‘दस साल। 17 अप्रैल 2008 को शब्दों की दुनिया में कुछ शब्द कहे थे और कनेक्शन की तरंगों को उनमें से कुछ ने पहचान लिया और उनका जवाब भेजा और फिर आगे और फिर आगे और फिर आगे और 10 साल गुजर गए।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी को नहीं जानता और न ही आप में से कोई जानता है फिर भी हम एक दूसरे को जानने लगे और एक आशियाना बन गया। पूरी दुनिया में गर्मजोशी और सबसे अधिक मेहमाननवाजी वाला जगह।’’

अभिनेता ने कहा कि मेरे लिए सभी दिन एक ‘उत्सव’ की तरह है और समरसता में जीया गया हर दिन ‘‘परम आनंदोत्सव’’ है। उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसक जब पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते हैं तो उन्हें ऐसा डर लगता है, मानो कुछ खो गया है।

TAGS: Amitabh Bachchan, 10 years of blogging, blog
OUTLOOK 17 April, 2018
Advertisement