Advertisement
12 January 2021

'बाबा' जिन पर विराट-अनुष्का करते हैं भरोसा, बेटी के जन्म के बाद कर सकते ये बड़ा काम

File Photo

सोमवार को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। इस खुशी का इजहार पिता बने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर की। इस बीच अब आध्यात्मिक गुरु और पुरोहित अनंत बाबा उर्फ प्रदीप शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अनंत बाबा पर विराट और अनुष्का का इस कदर विश्वास है कि इन दोनों ने अपनी शादी की तारीख इन्हीं से निकलवाई थी। इतना हीं नहीं, जब विराट-अनुष्का इटली शादी करने के लिए गए थे तो साथ में बाबा भी गए थे।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का परिवार पहले से ही अनंत बाबा का करीबी रहा है। शुभ कार्यों के लिए उनसे हमेशा सलाह लेते रहते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का-विराट की बेटी का भी नामकरण अनंत बाबा ही करा सकते हैं।

अनंत बाबा का आश्रम हरिद्वार के पथरी में है, जहां अनुष्का को कई बार देखा गया है। यहां तक कि अनुष्का शर्मा को अपनी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से पहले भी अनंत बाबा के आश्रम पर देखा गया था। 2008 में आई इस फिल्म के रिलीज होने से पहले वो बाबा के आश्रम में पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की मां के गुरु भी यही हैं।

Advertisement

 

  

TAGS: Anant Baba, Virat-Anushka's daughter, Indian Cricket, Bollywood
OUTLOOK 12 January, 2021
Advertisement