Advertisement
28 May 2018

एक्टर अर्जुन रामपाल ने तोड़ा 20 साल पुराना रिश्ता, पत्नी मेहर जेसिया से हुए अलग

एक्टर अर्जुन रामपाल ने तोड़ा 20 साल पुराना रिश्ता, पत्नी मेहर जेसिया से हुए अलग | ANI

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में आ गए हैं। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया की राहें अलग हो चुकी हैं। शादी के 20 साल बाद जोड़ी ने अलग होने की घोषणा की है।

अर्जुन और मेहर ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘प्यार और शानदार यादों से भरी 20 साल की यात्रा के बाद हमारी राहें अलग हो रही है। हमें लगता है कि अब अलग होने का वक्त आ गया है। हमारे रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी ऐसा ही होगा। दोनों अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं’। कपल ने अपने स्टेटमेंट में लोगों से अपील की है कि वह उनकी प्राइवेसी पर खलल न डालें।

यहां पढ़ें पूरा स्टेटमेंट 

Advertisement

 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">JOINT STATEMENT BY MEHR AND ARJUN RAMPAL <a href="https://t.co/2NdiYRPFcI">pic.twitter.com/2NdiYRPFcI</a></p>&mdash; taran adarsh (@taran_adarsh) <a href="https://twitter.com/taran_adarsh/status/1000965937774772224?ref_src=twsrc%5Etfw">May 28, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया रहीं मेहर जेसिया (47) से 1998 में शादी की थी। जोड़ी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी महिका 16 साल की हैं, जबकि मायरा की उम्र 13 साल है। अर्जुन और मेहर के तलाक की खबरें लंबे समय से आ रही थी। साल 2015 में बांद्रा कोर्ट के बाहर स्पॉट होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में इनके अलगाव की खबरें तेज हुई थीं। हालांकि, अर्जुन ने इसे गलत ठहराया था।

गौरतलब है कि  अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' के जरिए की थी. 'दीवानापन', 'आंखें', 'दिल है तुम्हारा', 'दिल का रिश्ता' के बाद उन्होंने 'ओम शांति ओम', 'रॉक ऑन', 'हाउसफुल' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में सशक्त भूमिका निभाई। पिछले साल फिल्म 'डेडी' में नजर आए अर्जुन रामपाल फिलहाल 'पलटन' में व्यस्त हैं।

TAGS: Arjun Rampal, Mehr Jesia, call it quits
OUTLOOK 28 May, 2018
Advertisement