Advertisement
30 October 2018

MeToo: डॉली बिंद्रा का खुलासा, कहा- 'राधे मां के इशारे पर पुलिस ऑफिसर ने किया मेरा यौन शोषण'

File Photo

‘MeToo’ अभियान को लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां सामने आ रही हैं और आपबीती सुना रही हैं। अब इसमें नया नाम बिग बॉस फेम व फिल्म अभिनेत्री डॉली बिंद्रा का है।

इस सिलसिले में डॉली के आरोपों से सिटी ब्यूटीफुल में भी माहौल गर्माया है। डॉली ने आरोप लगाया है कि विवादों में रही धर्म गुरु राधे मां ने चंडीगढ़ में आला पुलिस अधिकारी के आवास पर उनका यौन शोषण करवाया।

डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Advertisement

डॉली बिंद्रा ने इस बारे ट्वीट कर कहा कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। इसके खिलाफ उन्होंने तुरंत आवाज उठाई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।

उनका आरोप है कि उनके साथ वारदात राधे मां के इशारे पर चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर की गई। इसकी उन्होंने यू.टी. पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कोई कदम नहीं उठाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

यौन उत्पीड़न की शिकार महिला गहरे अवसाद में चली जाती है: बिंद्रा

बिंद्रा ने कहा है कि उन्होंने अपने साथ हुई गंदी हरकत की शिकायत यूटी पुलिस में भी दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस पूरे मामले में कोई कदम नहीं उठाया।

महिला की विश्वसनीयता पर शक

बिंद्रा ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि आज हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है, जो मी-टू के तहत यौन उत्पीड़न का अपना भयावह अनुभव लिख रही है, उससे सवाल किया जा रहा है कि उसने तब क्यों नहीं बोला, अब क्यों बोल रही हैं? लोग ये समझने में असफल हो जाते हैं कि कैसे यौन उत्पीड़न की शिकार महिला गहरे अवसाद में चली जाती है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Big Boss Fem, Dolly Bindra, accused, Radhe Maa, sexual harassment, MeToo movement
OUTLOOK 30 October, 2018
Advertisement