Advertisement
21 October 2018

दीपिका-रणवीर ने सोशल मीडिया पर दी खबर, 14-15 नवंबर को होगी शादी

File Photo

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी मगर दोनों ने कभी भी इस सवाल पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर ये खबर दी है कि उनकी शादी 14 और 15 नवंबर को होगी।

अब तक रणवीर और दीपिका यही कहते रहे हैं कि जब भी ऐसा होगा, आपको मालूम चल जाएगा। इस साल की शुरुआत से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे। अब ये कयास हकीकत में बदलने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर किया है। ये कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया गया है। इसमें लिखा है-

Advertisement

हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।

इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव-मस्तानी, पद्मावत जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Deepika padukone, ranveer singh confirm, 14th and 15th november
OUTLOOK 21 October, 2018
Advertisement