Advertisement
24 April 2020

रामायण और महाभारत के बाद श्रीकृष्णा की वापसी, दूरदर्शन ने ट्विटर पर दी जानकारी

FILE PHOTO

दूरदर्शन ने लॉकडाउन के दौरान प्रशंसकों के लिए 'रामायण' और 'महाभारत' दोबारा प्रसारित करके टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तो तोड़े ही बल्कि सभी दर्शको को उनके पुराने दिन याद दिलाते हुए बेहद खुशी भी दी। इस सफलता के बाद अब जल्द ही दूरदर्शन पर 'श्रीकृष्णा' वापसी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने ट्वीट करके दी। 'श्रीकृष्‍णा' का निर्देशन भी रामानंद सागर ने किया था। इस सीरियल के दोबारा शुरू किए जाने की मांग दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का फैसला किया है।

आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की घोषणा

दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- 'खुशखबरी हमारे दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है श्रीकृष्णा डीडी नेशनल पर।' इस ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये शो कब से टेलीकास्ट होगा और उसका समय क्या होगा। इतना जरूर है कि इस ट्वीट ने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है। रामायण और महाभारत के अलावा दूरदर्शन ने 'चाणक्‍य', 'शक्तिमान' और 'देख भाई देख' जैसे शोज की भी वापसी हुई है।

Advertisement

दूरदर्शन टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर

'श्रीकृष्णा' सीरियल की वापसी के पीछे दूरदर्शन की बढ़ती टीआरपी भी वजह हो सकती है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान सीरियल्स की शूटिंग बंद हो गई है जिसकी वजह से सभी चैनल अपने पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण कर रहे हैं। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' को टेलीकास्ट किया। इन दोनों सीरियल के प्रसारण के बाद दूरदर्शन को रिकॉर्डतोड़ टीआरपी मिल रही हैं। यहां तक कि कई साल बाद दूरदर्शन टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर है। ऐसे में दर्शकों की भारी मांग के बाद एक और लोकप्रिय सीरियल 'श्रीकृष्णा' को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है।

रामानंद सागर ने किया था निर्देशन

बता दें कि रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्‍शन में बना ये शो 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई थीं। श्रीकृष्ण की युवावस्था का किरदार इसमें अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। बाद में इस रोल को सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया। दोनों श्रीकृष्ण के रोल की वजह से काफी मशहूर हो गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Doordarshan, gave, audience, comeback, Srikrishna, Ramayana, Mahabharata
OUTLOOK 24 April, 2020
Advertisement