Advertisement
23 November 2023

एकता कपूर को मिला प्रतिष्ठित डायरेक्टोरेट सम्मान

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लगातार बदलती दुनिया में एकता कपूर का नाम एक पहचान और एक सोच की मिसाल है। ऐसे में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में उनकी हालिया जीत, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित डायरेक्टोरेट अवॉर्ड जीता (भारत की पहली महिला फिल्म निर्माता के रूप में), सिर्फ एक सम्मान नहीं है, बल्कि ये उनके शानदार विजन, दृढ़ विश्वास, अटूट समर्पण और मनोरंजन की दुनिया पर गहरे प्रभाव को भी दर्शाता है।

एकता कपूर सालों से अलग अलग एंटरटेनमेंट फॉर्मेट में अपने शानदार ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी ताकत बन गई हैं। उन्होंने भारतीय टेलीविजन को बदलने से लेकर फिल्म प्रोडक्शन में प्रभावशाली कदम रखने तक और हाल ही में ओटीटी स्पेस पर भी अपना दबदबा बनाया है। एकता ने एंटरटेनमेंट जगत के हर पहलू में महारत हासिल की है। उनकी एमी जीत सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह ग्लोबल मंच पर भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स की भी जीत है।

एक अग्रणी के रूप में एकता कपूर की यात्रा ने बड़े और छोटे, दोनों स्क्रीनों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। टीवी सीरियल्स, फिल्मों और वेब शो का उनका विविध पोर्टफोलियो विभिन्न शैलियों में फैला हुआ है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी स्क्रीन उनकी रचनात्मक क्षमता से अछूती न रहे। अलग अलग फॉर्मेट में अनुकूलन और बेस्ट हासिल करने की क्षमता उन्हें एक असली कंटेंट क्वीन के रूप में पेश करती है।

Advertisement

एकता कपूर की विजय उनकी हालिया एमी जीत से कहीं आगे तक फैली हुई है। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री से सम्मानित, उन्हें मनोरंजन की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए पहचाना गया है। यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं है, यह देश के सांस्कृतिक मंजर को आकार देने पर उनके प्रभाव के बारे में है।

भारत की सीमाओं से परे एकता का प्रभाव सच में ग्लोबल है। फॉर्च्यून इंडिया की एशिया की 50 सबसे पावरफुल वुमेन में उनका शामिल होना उनके बिजनेस स्किल्स और लीडरशिप की समझ को दर्शाता है। इसके अलावा, ग्लोबल मीडिया जगत को आकार देने वाले प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स के प्रतिष्ठित इंडेक्स, वेरायटी500 में लिस्टेड भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एकमात्र महिला होने के नाते, एक अंतरराष्ट्रीय गेम-चेंजर के रूप में उनकी स्थिति मजबूत होती है।

साफ है, इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड केवल एकता की भरी हुई ट्रॉफी कैबिनेट में एक और सम्मान नहीं है, बल्कि ये उनके सफर का प्रतीक है, जहां उन्होंने भारतीय मनोरंजन परिदृश्य में एक तूफान से एक ग्लोबल महारथी बनने तक का सफर तय किया है। उन्होंने न केवल भारतीय कहानी कहने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि भविष्य के रचनाकारों के लिए बड़े सपने देखने और सीमाओं को तोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।

कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड की असली हकदार एकता आर कपूर हैं, जो असल मायनों में ग्लोबल मंच पर राज करती हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ekta kapoor, tv serials, prestigious directorate award, international emmy awards
OUTLOOK 23 November, 2023
Advertisement