Advertisement
21 November 2018

#MeToo मामले में आलोक नाथ के ख‍िलाफ FIR, व‍िनता नंदा ने लगाए थे रेप के आरोप

File Photo

‘मीटू’ के आरोपों से घिरे एक्टर आलोक नाथ की मुश्किसलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने प्रोड्यूसर विनता नंदा की शिकायत पर अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विनता नंदा ने तकरीबन 40 दिन पहले आलोक नाथ पर ‘मीटू अभियान’ के तरह यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज

 

Advertisement

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एडिश्नल सीपी मनोज शर्मा ने बताया है कि ओशिवारा पुलिस ने लेखिका विनता नंदा की शिकायत पर आलोक नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया गया है।

अभिनेता आलोक नाथ पर्दे पर अपनी 'संस्कारी' छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टीवी सीरियल बुनियाद सहित कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है।

लेखिका और निर्माता विनता नंदा ने लगाए थे ये आरोप

1990 के दशक के मशहूर शो 'तारा' की लेखिका व निर्माता विनता नंदा ने अभिनेता आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विनता नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैंने इस क्षण के आने का 19 साल से इंतजार किया। नंदा द्वार पोस्ट में 'संस्कारी', 'मुख्य अभिनेता' और 'उस दशक का स्टार' जैसे शब्दों का जिक्र किया जाना आलोक नाथ की ओर इशारा कर रहा था।

#MeToo अभियान ने नंदा को अपना दास्तां बयां करने के लिए किया प्रेरित

फिर उन्होंने एसएमएस के जरिए आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की और कहा कि यह आलोकनाथ है। मुझे लगा कि 'संस्कारी' कहना काफी होगा। #MeToo अभियान ने नंदा को भी अपने इस दुखद दास्तां को बयां करने के लिए प्रेरित किया। गौर हो कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने इस मामले के सामने आने के बाद आलोकनाथ को नोटिस भेज इस बारे में उनका पक्ष मांगा है।

विनता के आरोपों के बाद आलोक नाथ पर लगे कई आरोप

विनता का आरोप था कि इस घटना के बाद वो इतना सहम गई थीं कि नशे में डूब गईं। विनता के आरोपों के बाद आलोक नाथ पर एक के बाद एक कई आरोप लगे। कई और अभिनेत्रिायों ने भी उनके व्यबवहार के बारे में खुलासे किए।

आलोक नाथ ने विनता नंदा पर मानहानि का केस भी किया

हालांकि आलोक नाथ ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विनता नंदा पर मानहानि को केस भी किया था। आलोक नाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि यह ऐसा वक्तर है कि महिलाएं जो कहेंगी उसे सही मान लिया जाएगा। इसलिए वह इसे लंबा नहीं खींचना चाहते। सिंटा ने आलोक नाथ को बाहर करने के संबंध में बयान भी जारी किया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: FIR, Alok Nath, section 376 of IPC (rape), complaint filed, Writer Vinta Nanda
OUTLOOK 21 November, 2018
Advertisement