Advertisement
02 November 2016

गोवा के डीजीपी ने ऐ दिल है मुश्किल के बहिष्कार की अपील की

गायक के परिजन ने फिल्म के इस संवाद को लेकर आपत्ति प्रकट की है। यह फिल्म पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के इसका हिस्सा होने के कारण पहले ही विवादों में रह चुकी है। चंदर ने ट्वीट कर कहा, मोहम्मद रफी भारत के महानतम गायकों में से एक रहे हैं और उनको किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। अगर आप रफी के प्रशंसक हैं तो इस फिल्म का बहिष्कार करिए।

वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्रा की एक खबर का भी हवाला दिया है। इस समाचार पत्र ने दिवंगत गायक के बेटे शाहिद रफी का साक्षात्कार किया है। कई बार फोन करने और संदेश भेजने के बावजूद चंदर बयान के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है कि वह एक आधिकारिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं।

भाषा

OUTLOOK 02 November, 2016
Advertisement