Advertisement
25 May 2022

'हंसल मेहता' ने की सफीना हुसैन से 54 की उम्र में शादी, 17 साल से थे साथ, देखें तस्वीरें

ट्विटर

मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में अपनी पार्टनर के साथ 54 की उम्र में शादी रचाई है। बुधवार को उन्होंने सैफीना का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल और सफीना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

बात दें की दोनों 17 सालों से साथ में थे। वहीं लंबे समय के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Advertisement

हंसल मेहता ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इन खास तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं, '17 साल से हम दोनों ने ही अपने बच्चों को बड़े होता देखा है। हमने अपने हर सपने को पूरा किया है। वहीं, अब हमने शादी के सपने को भी पूरा करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह यह किसी भी प्लानिंग के साथ नहीं किया गया था। आखिरकार प्यार सब करवा ही देता है'।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल भूरे रंग का ब्लेजर और सफेद टीशर्ट पहने हुए हैं, जबकि सफीना गुलाबी रंग के सलवार सूट में हैं। दोनों दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने परिवार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, अनुभव सिन्हा, अभिनेता राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी और शेफ रणवीर बरार ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। हंसल मेहता की मॉर्डन लव मुंबई वेब सीरीज के अभिनेता प्रतीक गांधी ने लिखा- ये प्यार है...इसके बाद उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाए...और यह प्रेरणादायक भी है।
 
सफीना के साथ हंसल की दो बेटियां हैं। उनकी पिछली शादी से हंसल को दो बेटे भी हैं। बीते दिनों वह सफीना को अपनी पत्नी बता चुके हैं। सफीना एक सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेट गर्ल्स नामक एक गैर-लाभकारी संस्थान की संस्थापक हैं। वह दिवंगत अभिनेता युसूफ हुसैन की बेटी हैं।
 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hansal Mehta, ties knot, Safeena Husain, longtime partner, 17-year, impromptu wedding
OUTLOOK 25 May, 2022
Advertisement