Advertisement
08 September 2017

‘इंदु सरकार’ से होगी बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे-2017 की शुरुआत

मधुर भंडारकर इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे हैं। भंडारकर ने इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शुक्रवार को दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओस्लो के रास्ते में हूं...आठ सितंबर को बॉलीवुड फेस्टिवल नार्वे की शुरुआत ‘‘इंदु सरकार’’ से होगी। गाला नाइट कल। इंतजार है।’’

Enroute #Oslo, #InduSarkar opening film at #BollywoodFestival #Norway 8th Sep, gala nite… https://t.co/tyuKBw4XXY
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) September 7, 2017

Advertisement

बता दें कि राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ‘‘इंदु सरकार’’ की कहानी देश में आपातकाल के समय की है। इसमें कीर्ति कुलकर्णी, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर और तोता राय चौधरी ने अभिनय किया है। ‘इंदु सरकार’ यहां जुलाई में रिलीज हुई थी।

‘इंदु सरकार’ 1975-1977 के आपातकाल के परिदृश्य पर फिल्माई गई फिल्म है, जिसमें नील नीतिन मुकेश, कृति कुल्हाड़ी, तोता रॉय चौधरी, सुप्रिया विनोद, अनुपम खेर हैं। फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी पर आधारित किरदारों को भी दिखाया गया है।

हालांकि यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई थी। कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने इस फिल्म पर रोक लगाने की भी अपील की थी। बाद में सेंसर बोर्ड ने 'इंदु सरकार' पर कुछ कट के साथ फिल्म को सर्टिफिकेट दिया था। उस समय के सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी ने मौजूदा मोदी सरकार के एक मंत्री पर आरोप भी लगाया कि उन्होंने फिल्म को बिना किसी कट के पास करने के लिए दबाव डाला था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'Indu Sarkar', open Bollywood, Festival Norway
OUTLOOK 08 September, 2017
Advertisement