Advertisement
04 May 2020

कोविड-19: सलमान खान ने दान की खाद्य सामग्री, पहले भी कर चुके हैं 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद

FILE PHOTO

लॉकडाउन के बीच सुपरस्टार सलमान खान शहर से दूर पनवेल में अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं और कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के लिए वह जितना संभव हो सकता है वह सब कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से मदद की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय ग्रामीणों में बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री वितरित किया है। वे खुद बैलगाड़ी, ट्रैक्टर पर सामान लादते दिखाई दे रहे हें। इतना हीं नहीं उनके साथ उनका परिवार भी लोगों के लिए राशन सामग्री को ट्रैक्टर पर चढ़ाने में मदद करते दिखाई दे रहा है। वीडियो में सलमान सामान के पैकेट भरते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर दी जानकारी

इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में सलमान खान लुलिया वंतूर, जैकलीन फनार्डीज और अन्य की मदद से ट्रक में राशन भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ स्टार ने लिखा, "योगदान के लिए शुक्रिया, सभी का धन्यवाद, जैकलीन, लुलिया, राहुल, कमाल खान, निकेतन, वलुच्छा, अभिराज..।"

Advertisement

क्लिप में फार्महाउस से कई गाड़ियां, ट्रक, ट्रेक्टर ट्रॉली और यहां तक कि बैल गाड़ी भी निकलते दिख रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार खुद उन्हें गाइड कर रहा है। यह वीडियो तब सामने आया है जब उन्होंने लोगों से 'अन्न दान' चुनौती स्वीकार करने का आग्रह किया।

मास्क या दस्ताने न पहनने को लेकर उठे सवाल

एक ओर जहां उनके कई प्रशंसकों ने अभिनेता को उदार कार्य के लिए सलाम किया, उन्हें 'एक सोने का दिल वाला इंसान' और 'बॉलीवुड का भाईजान' कहा, वहीं दूसरी ओर यूजर्स का एक ऐसा वर्ग भी था, जिन्होंने सलमान और उनके करीबी सहयोगी द्वारा मास्क या दस्ताने न पहनने को लेकर सवाल उठाया।

बनाया था प्यार करोना गाना

इसी बीच सलमान ने हाल ही में अपने गायन कौशल का भी प्रदर्शन किया और अपने गाने 'प्यार करोना' के माध्यम से लोगों को इस लॉकडाउन के बीच खुश रहने के लिए प्रोत्साहित किया। सलमान और हुसैन दलाल द्वारा लिखे गए 'प्यार करोना' गाना सलमान के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इसके अलावा सलमान अपने सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो और पोस्ट के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। हाल ही में, वह उन लोगों के लिए एक बहुत गंभीर संदेश लेकर आया है, जिन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। उन्होंने उल्लंघन करने वालों को "जोकर" बताया है।

25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था

इससे पहले भी सलमान खान ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था। पहली किश्त के रूप में उन्होंने 6 करोड़ रुपये की धनराश‌ि 20 हजार वर्कर्स को दी थी। सलमान खान वर्कर्स के खातों में पैसा ट्रांसफर करवाने के बाद भूखे मजदूरों और गरीबों के लिए राशन का इतंजाम किया है। इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्‍पलॉय ने बताया था कि सलमान खान के अलावा एक्‍टर अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी इन डेली वेज वर्करों के लिए 51-51 लाख रुपये की रकम दे चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kovid-19, Salman Khan, donated, food, items, already, helped, 25 thousand, daily, laborers
OUTLOOK 04 May, 2020
Advertisement