Advertisement
02 March 2017

महेश भट्ट को मिली वसूली और आलिया पर अटैक की धमकी

    पुलिस ने भाषा को बताया कि इस मामले में जुहू पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मुंबई अपराध शाखा का जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ इसकी जांच कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर निर्माता-निर्देशक को 50 लाख रुपये की मांग करते हुए फोन किया एवं व्हाट्सएप पर संदेश भी भेजा। साथ ही फोन करने वाले ने उन्हें इस बात की धमकी भी ‌दी कि मांग पूरी न होने पर वह उनकी अभिनेत्री बेटी आलिया भट्ट को नुकसान पहुंचा सकता है।

भट्ट ने ट्वीट किया, आश्चर्यचकित.. वसूली एवं परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए फोन.. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

   पुलिस उपायुक्त अशोक डूंडे ने कहा, जुहू पुलिस थाने में जबरन वसूली के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है लेकिन जांच प्रगति पर है।

   महेश भट्ट सारांश, अर्थ, नाम, काश, डैडी, आशिकी जैसी कई सफल फिल्मों के लिए विभिन्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

   उनकी बेटी पूजा भट्ट और आलिया भट्ट दोनों ही बॉलीवुड अदाकाराएं हैं।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महेश भट्ट, फोन धमकी, वसूली, अज्ञात व्यक्ति, उत्तर प्रदेश, आलिया भट्ट, नुकसान, जांच,
OUTLOOK 02 March, 2017
Advertisement