Advertisement
18 May 2024

24 दिन बाद घर लौटे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह

टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए। अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर लौट आए।

उन्होंने कहा कि उनका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है और वह ठीक हैं। अभिनेता (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे।

Advertisement

पालम इलाके में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Missing actor Gurucharan Singh, 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', returns home after 24 days
OUTLOOK 18 May, 2024
Advertisement