Advertisement
21 November 2019

सिंगर सोना मोहापात्रा के आरोपों के बाद इंडियन आइडल से एक बार फिर बाहर हुए अनु मलिक

File Photo

संगीतकार अनु मलिक को यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण आखिरकार इंडियन आइडल 11 से बाहर जाना होगा। बढ़ते विवाद को देखते हुए अनु मलिक ने शो छोड़ने का फैसला लिया है। शो में जज बनाए जाने पर सिंगर सोना मोहापात्रा लगातार चैनल पर सवाल उठा रही थीं। 

पहले भी छोड़ना पड़ा था शो

पिछले साल मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर सोना मोहापात्रा ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद अनु मलिक ने इंडियन आइडल 10 छोड़ दिया था। हालांकि, रिऐलिटी शो के 11वें सीजन में उनकी वापसी हो गई। इस बात के लिए सोना मोहापात्रा लगातार सोनी टीवी पर सवाल उठा रही थीं। उन्होंने ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टैग करते हुए इस संबंध में एक पत्र भी शेयर किया। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से सोनी टीवी से जवाब मांगा गया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर उठे सवाल 

सोशल मीडिया पर भी लोग सोना मोहापात्रा के सपोर्ट में दिखे। इसके अलावा सोना को तनुश्री दत्ता का भी साथ मिला। इन विवाद के बाद अब अनु मलिक ने शो के जज की कुर्सी छोड़ने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने चैनल से बात की है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि चैनल ने उनका इस्तीफा मंजूर किया है या नहीं।

TAGS: Music composer, anu malik, indian idol, sexual harassment
OUTLOOK 21 November, 2019
Advertisement