Advertisement
18 August 2018

PHOTOS: सगाई पर कुछ इस अंदाज में द‍िखे प्र‍ियंका चोपड़ा-न‍िक जोनस

ANI

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्‍ड प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की आज मुंबई में आधिकारिक रूप से सगाई हो रही है। इसी दौरान उनकी सगाई की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पीले रंग ऑउटफिट में नजर आ रहीं हैं। वहीं निक जोनस ने वाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहन रखा है। इस फोटो में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के कानों में कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इन कपल्स की सगाई की ये पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्र‍ियंका और निक जोनस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्‍सर दोनों को एक साथ वक्‍त बिताते भी देखा जाता है। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 36 साल की हैं। पिछले महीने प्र‍ियंका के बर्थडे के बाद ये खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है और दोनों जल्‍द शादी करने वाले हैं। इसके बाद प्र‍ियंका के हाथ में वो बेशकीमती डायमंड रिंग भी दिखी जो निक ने उन्‍हें पहनाई थी।

Advertisement


TAGS: PHOTOS, Priyanka Chopra, Nick Jonas, roka, Mumbai
OUTLOOK 18 August, 2018
Advertisement