Advertisement
12 April 2018

एक बार फिर PM मोदी से मिली प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

instagram

बेहतरीन एक्टिंग के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका चोपड़ा हाल ही में दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान यूनीसेफ की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले प्रियंका ने बर्लिन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

प्रियंका ने इस मुद्दे पर की पीएम मोदी से बात

Advertisement

प्रियंका ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। फोटो शेयर कर प्रियंका ने नरेंद्र मोदी से बातचीत और उनसे मुलाकात के लिए शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मातृत्व, नवजात शिशु और शिशु स्वास्थ्य से जुड़े अपने फोरम को लेकर बातचीत की।

पूरे विश्व की महिलाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि महिलाएं लैंगिक पक्षपात के खिलाफ आवाज उठाने लगी हैं और दुनिया अभी भी महिलाओं की आवाज को पचा पाने में सक्षम नहीं है।  ‘मी टू्’ और ‘टाइम्स अप’ जैसे अभियानों ने साबित कर दिया है कि पूरे विश्व की महिलाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं और भारत भी इससे अलग नहीं है।

तो इसलिए अमेरिका से भारत आई हैं प्रियंका

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की ब्रांड एंबेसडर हैं। अमेरिका से भारत प्रियंका औपचारिक तौर पर 2018 पाटनर्स फोरम के बारे में लोगों को बताने के लिए आई हैं। यह फोरम महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम करता है।

इससे पहले बर्लिन में PM मोदी से मिली थीं प्रियंका

गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार देशों की यात्रा पर जर्मनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सिनेतारिका प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करने पर अपनी छोटी ड्रेस को लेकर प्रियंका ट्रोल भी हुईं थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka Chopra, meets PM, in Delhi, invites him, for Partners' Forum
OUTLOOK 12 April, 2018
Advertisement