Advertisement
30 May 2017

बर्लिन में पीएम मोदी से मिली प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपनी पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो साझा करते हुए कहा कि आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। प्रियंका ने ट्विटर के जरिये पीएम से कहा, मिलने का समय निकालने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर। प्रियंका ने कहा, बर्लिन में मेरा और पीएम का एक साथ मिलना एक सुंदर संयोग।

प्रियंका की फिल्म 'बेवॉच’ भारत में इस शुक्रवार को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने जा रही है। खुद प्रियंका भी अपनी इस पहली हॉलिवुड फिल्म की इंडिया में रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि छह दिवसीय विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाक़ात की। इस दौरे में मोदी जर्मनी के अलावा स्पेन, रूस और फ्रांस भी जाएंगे।

Advertisement

 

TAGS: बर्लिन, पीएम मोदी, प्रियंका चोपड़ा, मुलाकात, Priyanka Chopra, meets, PM Modi, Berlin
OUTLOOK 30 May, 2017
Advertisement