Advertisement
07 December 2017

दीपिका, कैटरीना को पछाड़ एशिया की सबसे 'सेक्सी महिला' खिताब पर प्रियंका ने जमाया कब्जा

एशिया की सबसे 'सेक्सी महिला' खिताब पर प्रियंका ने जमाया कब्जा, 5वीं बार मिला खित | File Photo

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा का बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। देसी गर्ल के सुर्खियों में बने रहने की वजह कोई और नहीं बल्कि ब्रिटेन में एशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब मिला है। बड़ी बात ये है कि उन्हें ये खिताब पांचवीं बार मिला है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है। दुनियाभर के लाखों लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए एशिया की 50 सबसे ज्यादा सेक्सी महिलाओं का चुनाव किया, जिसमें प्रियंका को सबसे ज्यादा वोट मिले।

खास बात यह है कि ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर और 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन के संस्थापक असजाद ने प्रियंका को सुंदर, बुद्धिमान, बहादुर और साफ दिल वाली महिला का मिश्रण बताया। इस सर्वे में प्रियंका के अलावा टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement


वहीं, इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे स्थान पर हैं। कैटरीना कैफ को सातवां और श्रद्धा कपूर को आठवां स्थान मिला है।

खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मैं इसका पूरा क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका पूरा क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है। इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं।  


 

बता दें कि दीपिका पादुकोण को साल 2016 में भी यह टाइटल मिला था।

TAGS: Priyanka Chopra, win, Asian sexiest-woman, Title
OUTLOOK 07 December, 2017
Advertisement