Advertisement
01 October 2020

वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे डायरेक्टर अनुराग कश्यप, यौन उत्पीड़न केस में पूछताछ

फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप से आज पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस ने बुधावर को उन्हें समन जारी किया था। अनुराग कश्यप वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं, जहां उनसे फिल्म अभिनेत्री द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न केस में उनसे पूछताछ की जाएगी। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

अनुराग के खिलाफ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने योन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को जारी समन में अभिनेत्री के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गुरुवार दोपहर 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया था।

अनुराग पर क्या हैं आरोप

Advertisement

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं। पायल ने आरोप लगाया, ‘मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए’।

अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज है एफआईआर

अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

एफआईआर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू/एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: वर्सोवा पुलिस स्टेशन, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, यौन उत्पीड़न केस, पूछताछ, Rape case, Filmmaker Anurag Kashyap, reaches, police station
OUTLOOK 01 October, 2020
Advertisement