Advertisement
24 May 2023

टीवी शो "साराभाई vs साराभाई" की चर्चित अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का सड़क हादसे में निधन

टीवी शो "साराभाई vs साराभाई" की चर्चित अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी निर्माता जेडी मजीठिया ने दी। यह हादसा उत्तर भारत में हुआ। वैभवी के शव को मुम्बई लाया जाएगा, जहां उनकी अंतिम क्रिया संपन्न होगी। 

 

वैभवी उपाध्याय ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक में काम किया था। वैभवी उपाध्याय की मौत की घटना, उस वक्त आई है, जब फिल्म जगत 22 मई को अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की मृत्यु से सदमे में है। 22 मई को आदित्य सिंह राजपूत अंधेरी मुम्बई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभी आदित्य सिंह राजपूत और वैभवी उपाध्याय की मौत से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

TAGS: Sarabhai vs sarabhai, Vaibhavi upadyaya death, Vaibhavi upadyaya died, Bollywood, tv actress Vaibhavi died,
OUTLOOK 24 May, 2023
Advertisement