Advertisement
07 December 2018

अबू धाबी में गिरफ्तार हुए मीका सिंह, जानें क्या है पूरा मामला

File Photo

बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह को अबु धाबी (दुबई)  में हिरासत में लिया गया है। मीका पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। कथ‍ित पीड़‍िता पेशे से मॉडल बताई जा रही है।

मीका सिंह को गुरुवार की रात तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे। दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्ट‍ि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में ले लिया है।

मीका का विवादों से पुराना नाता

Advertisement

ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।

पिछले दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली थी ये पोस्ट

गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवॉर्ड 'द मसाला अवॉर्ड फंक्शन' को अटेंड करने आया हूं।'

इसी साल भाई दलेर मेहंदी पर लगे थे ये आरोप

इसी साल मार्च में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मीका के भाई दलेर मेहंदी को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दोषी करार दिया था। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था। मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Singer Mika Singh, arrested, UAE, sending, 'indecent pictures', teenaged model
OUTLOOK 07 December, 2018
Advertisement