Advertisement
29 October 2021

अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार राजनीकांत, इन वजहों से एडमिट हुए 'थलाइवा'

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राजनीकांत

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को कावेरी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। सूत्रों के अनुसार वे अपने रुटीन चेकअप के लिए गए हुए थे। इस दौरान परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। एक दिन के लिए वे अस्पताल में ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

टॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, रजनीकांत की पत्नी लता ने कहा है कि यह 'थलाइवा' का रूटीन मेडिकल चेकअप है। रजनीकांत के फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगी है।

Advertisement

रजनीकांत की टीम द्वारा जानकारी दी गई कि एक्टर गुरुवार दोपहर 4.30 बजे कावेरी अस्पताल पहुंचे थे। उनकी बेटी ऐश्वर्या और दामाद रविचंद्रन उनके साथ अस्पताल में थे।

बता दें कि रजनीकांत हर साल रूचीन हेल्थ चेकअप के लिए एक बार अमेरिका जरूर जाते हैं। इस बार वे 18 जून को अमेरिका गए थे और तीन सप्ताह रहे थे। उन्हें पहले ही चेकअप के लिए अमेरिका जाना था, लेकिन कोविड लॉकडाउन और फिल्मों की शूटिंग के चक्कर में यह नहीं हो पा रहा था। 9 जुलाई को रजनीकांत वापस भारत लौटे थे।

TAGS: सुपरस्टार राजनीकांत, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार, अस्पताल में भर्ती रजनीकांत, Superstar Rajinikanth, Superstar of South Indian films, Talaiva, Rajinikanth hospitalized, थलाइवा
OUTLOOK 29 October, 2021
Advertisement