Advertisement
28 June 2018

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: 'मनमोहन सिंह' के बाद अब मिलिए राहुल और प्रियंका गांधी से

file Photo

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मनमोहन सिंह के लुक में फैन्स को इंप्रेस कर चुके अनुपम खेर के बाद अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदारों का लुक रिलीज किया है।

बॉलीवुड के स्टार एक्टर अनुपम खेर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक के बाद एक अन्य स्टार कास्ट से रूबरू करवाने में लगे हैं। इससे पहले अनुपम खेर ने देश के माननीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर के रूप में दिव्यी सेठ शाह की फोटो साझा की थी।

Advertisement

इसके बाद गुरूवार को दूसरी फोटो शेयर करते हुए राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी का लुक जारी किया है। इस फोटो में अनुपम खेर के साथ एक्टर अर्जुन माथुर और अहाना कुम्रा नजर आ रही हैं। अहाना फिल्म में प्रियंका गांधी के रोल में नजर आएंगी। वहीं, अर्जुन राहुल गांधी के रोल में नजर आएंगे।

 

बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है जब सुजैन, सोनिया गांधी का किरदार निभाएंगी। इससे पहले उन्होंने डायरेक्टर शेखर कपूर द्वारा होस्ट की गई इंडियन टीवी सीरीज ‘प्रधानमंत्री’ में सोनिया गांधी का रोल निभाया था। हाल ही में अनुपम खेर ने सेट से एक और नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के किरदार संग खड़े नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने एक्टर राम अवतार भारद्वाज की भी तस्वीर शेयर की थी। राम अवतार फिल्म में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपयी का रोल निभा रहे हैं। इनके अलावा जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट सोनिया गांधी के रोल में नजर आएंगी।

यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक है जो सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निर्माता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'The Accidental Prime Minister', Meet reel, Rahul, Priyanka Gandhi
OUTLOOK 28 June, 2018
Advertisement