Advertisement
25 February 2018

अपने आखिरी वीडियो में श्रीदेवी ऐसे नजर आ रही थीं

अपने आखिरी वीडियो में श्रीदेवी ऐसे नजर आ रही थीं | File Photo.

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके चाहने वालों का कहना है कि रुपहले पर्दे की ‘चांदनी’ चली गई।

13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में वकील पिता के यहां श्रीदेवी का जन्म हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता। भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं। साल 1996 में उन्होंने बॉनी कपूर से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं- जाह्नवी और खुशी कपूर।

ऐसे तो उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उसके बाद वे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में धूम मचाती रहीं। जबकि हिंदी फिल्मों की बात करें तो साल 1979 में ‘सोलवां सावन’ से लेकर साल 2017 में ‘मॉम’ तक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाती रहीं।

Advertisement

दुबई में श्रीदेवी की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई। वे एक शादी में शामिल होने गई थीं। शादी बोनी कपूर के भांजे मोहत मारवाह की थी। 22 फरवरी की शाम वे सबके साथ हंसती हुई नजर आ रही थीं। श्रीदेवी की बेटी खुशी भी इस शादी में शामिल हुई थीं। इसकी तस्वीरें श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में श्री देवी के साथ बोनी कपूर, बेटी खुशी कपूर, भांजे मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा नजर आ रही हैं। इसके अलावा करण जौहर और अनिल कपूर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस शादी समारोह में शामिल हुए थे।

इसी दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे भारी मन से उनका ‘आखिरी वीडियो' कहना पड़ रहा है। इस वीडियो में श्रीदेवी फैंस को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। अलविदा श्रीदेवी। आप हमेशा याद रहेंगी।

देखें, वीडियो-

TAGS: veteran actress, sridevi, last video
OUTLOOK 25 February, 2018
Advertisement