Advertisement
12 December 2017

सगाई, हल्दी से शादी तक देखें विराट-अनुष्का की Wedding Album

File Photo

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने सोमवार को इटली के शहर फ्लोरेंस में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ सात फेरे लिए। इस आयोजन को जहां तक हो सके, गुप्‍त रखा गया, लेकिन अब दोनों की शादी और उससे जुड़ी की रस्मों की तस्‍वीरें भी सामने आ रही हैं।

विराट-अनुष्का ने ट्वीट करके अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की। इस जोड़ी ने सोमवार को शादी की तस्वीर साझा कर लिखा, ‘आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया। हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद’। कपल ने सोमवार रात तबरीबन 9 बजे अपनी शादी का ऐलान किया, जिसमें बाद इन्हें ढेरों बधाई संदेश मिले।

आइए दिखाते हैं सगाई, हल्दी से लेकर शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें-

Advertisement

इटली के बोर्गो फनोचीतो नाम के होटल में विरुष्का की शादी का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान विराट और अनुष्का ने अपने-अपने हाथों में एक दूसरे के नाम की मेंहदी रचाई....

हल्दी की रस्म के दौरान नाचते नजर आए विराट....

 

विराट के साथ परिणय सूत्र में  बधने के लिए तैयार होती अनुष्का....

 

दोस्तों के साथ दूल्हे के लिबाज़ में विराट....

 

वरमाला की रस्म के दौरान विराट के गले में वरमाला डालने का प्रयास करती अनुष्का शर्मा....

शादी की रस्में निभाते विराट-अनुष्का....

 

वरमाला के बाद शादी की अन्य रस्मों को निभाने के बाद विरुष्का....

विरुष्का के साथ फोटो खिंचवाती शर्मा फैमिली...

शादी के बाद विराट-अनुष्का को आशीर्वाद देते समय भावुक हुआ शर्मा परिवार का यह शख्स....

 

विरुष्का के साथ फोटो खिंचवाते दोस्त-यार-परिजन....

फोटो सेशन...

 

 

परिजनों के साथ फोटो खिंचवाती यह जोड़ी.... 

 

जयमाल से  पहले कुछ इस तरह नजर आए विराट-अनुष्का...

 

 

शादी के बाद विराट के साथ जाती अनुष्का....

21 दिसंबर को मुंबई में होने वाले विराट-अनुष्का के रिसेप्शन का कार्ड....

अनुष्का मुंबई से अपने परिवार के साथ विदेश रवाना हुई थीं और विराट दिल्ली से विदेश गए थे। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद कहा कि वह पिछले करीब 2 सालों से लगातार खेल रहे हैं और इस वजह से वह काफी थक गए हैं, उन्हें थोड़ा आराम चाहिए। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Wedding, Album, VIRUSHKA
OUTLOOK 12 December, 2017
Advertisement