Advertisement
14 July 2018

निक जोनस के साथ रिलेशनशिप पर बोलीं प्रियंका, हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं

file photo

पिछले काफी दिनों से अमेरिकी पॉप सिंगर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका चोपड़ा अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लव लाइफ को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में निक जोनस जब प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत आए थे तो दोनों के रिलेशनशिप की सुर्खियां जोरों पर थीं, जिसके बाद अब इस पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वे अभी ‘एक-दूसरे को जानने का प्रयास’ कर रहे हैं।

हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं: प्रियंका

एक सप्ताह के भारत दौरे के समय प्रियंका ने निक का परिचय अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने दोस्तों से कराया था। पीटीआई के मुताबिक, 35 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘पीपुल’ मैगजीन से कहा, ‘हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि यह उनके लिए शानदार अनुभव है। उन्होंने ऐसा ही कहा। मेरा मानना है कि वास्तव में वह इसका आनंद उठा रहे हैं। यह काफी अच्छा था। उन्होंने अच्छा समय व्यतीत किया।’ 

Advertisement

प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों के लिए दूसरे महत्वपूर्ण लोगों के साथ पहली बार यात्रा करना संबंधों में मील का पत्थर होता है लेकिन उनके लिए यह सामान्य बात है। 

यह मेरे लिए सामान्य है: प्रियंका

प्रियंका ने बताया, ‘मेरे लिए पूरी जिंदगी यात्रा है। मैं हर दो हफ्ते में एक अलग विमान से यात्रा करती हूं। मेरा परिवार यात्रा करता है, मेरे दोस्त मेरे साथ यात्रा करते हैं। मेरे शब्दों में यह बड़ी बात नहीं है। यह मेरे लिए सामान्य है।’ 

निक जोनस के साथ कई बार स्पॉट की जा चुकी हैं प्रियंका

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड स्टार निक जोनस की फोटो सामने आने के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रियंका-निक जोनस के साथ वालीबाॉल मैच का मजा लेते कैद हुई थीं।

जानें कौन हैं निक जोनस- 

निक जीत चुके हैं यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द इयर का खिताब

निक जोनस, का असली नाम  निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म साल 1992 में टेक्सास के डलास में हुआ था। जोनस ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने सिंगिंग के कॅरिअर को भी आगे बढाया है। इतना ही नहीं ब्यूटी एंड द बीस्ट में प्रदर्शन करने के साथ-साथ निक जोनस ने ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) नाम का एक गाना भी लिखा था। जोनस जुमांजी वेलकम टू जंगल, कैंप रॉक, किंगडम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। निक जोनस हॉलीवुड अवॉर्डस में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द इयर का खिताब हासिल कर चुके हैं।

अमेरिकी पॉप सिंगर हैं निक जोनस

निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। उन्होंने बचपन में कई नाटकों में काम किया था। निक के मशहूर नाटक ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिजरेबल्स रहे। निक की तरह उनके पैरेंट्स भी कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

 

साल 2002 में निक ने गायन के क्षेत्र में कदम रखा

 

उनके पिता गीतकार और संगीतकार हैं जबकि माता साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं। निक अपने पिता के साथ मिलकर एक गाने को लिखने के बाद संगीत के क्षेत्र में उतरे। साल 2002 में निक ने गायन की दुनिया में कदम रखा और अपना पहला गाना गाया। निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था।

 

जोनस ब्रदर्स नाम से बनाया एक बैंड

 

जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया और इस बैंड के साथ 4 एलबम रिलीज किए। इन सभी एलबम्स को खूब पसंद किया गया। साल 2008 में, इस ग्रुप को 51वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। जोनस ब्रदर्स अमेरिकी म्यूजिक अवॉर्ड्स में अवॉर्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीत चुका है। इसके बाद जोनस अमेरिकी पॉप म्यूजिक दुनिया की मशहूर हस्ती बन गए।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: We're getting, know each other, Priyanka, Nick Jonas
OUTLOOK 14 July, 2018
Advertisement