Advertisement
15 January 2018

‘भाबीजी’ से चर्चा में आई शिल्पा बनीं बिग बॉस-11 की विजेता, इस फिल्म में आई थीं नजर

‘भाबीजी’ से शुरूआत करने वाली शिल्पा बनीं बिग बॉस-11 की विजेता, इस फिल्म में आई थ | FILE PHOTO

शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस-11 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बहुचर्चित धारावाहिक में जीतने वाली शिल्पा के बारे में  काफी जिज्ञासाएं हम शांत करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है शिल्पा शिंदे...

बिग बॉस की सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ। वकील परिवार से आने वाली शिल्पा के पिता हाईकोर्ट में जज थे। शिल्पा अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की हैं।

शिल्पा के अभिनय का करियर 1999 में शुरू हुआ था। इस दौरान शिल्पा ने कई टीवी कार्यक्रम में अलग-अलग भूमिकाएं अदा कीं, जिनमें भाबीजी, संजीवनी, आम्रपाली और मिस इंडिया जैसे धारावाहिक प्रमुख हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले शिल्पा ने फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में एक आयटम डांस नंबर किया था। इस आयटम डांस में  वो ऋषि कपूर और वीर दास के साथ नजर आयी थीं। 

TAGS: Big Boss-11, winner, Shilpa Shinde
OUTLOOK 15 January, 2018
Advertisement