Advertisement
01 September 2018

एक्ट्रेस ने पुलिस पर तानी नकली बंदूक, बदले में अधिकारियों ने भी चला दी गोली, हुई मौत

File Photo

हॉलीवुड एक्ट्रेस वैनेसा मार्केज को पुलिस ने उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में गोली मार दी। दरअसल, पुलिस ने मार्केजस पर तब गोली चलाई जब पुलिस पर एक्ट्रेस ने नकली बंदूक तान दी।

पुलिस की गोली के बाद मौके पर ही हो गई थी एक्ट्रेस की मौत

मार्केज ने पुलिस को एक असली दिखने वाली बीबी बंदूक से धमकी दी थी जिसके बाद पुलिस ने उन पर गोली चला दी और अभिनेत्री की मौके पर मौत हो गई। पुलिस उनके घर मकान मालिक के फोन के बाद वेल्फेयर चेक के लिए गई थी। उन्हें देखने आई पुलिस पर मार्केज ने बंदूक तान दी, जिसके बाद पुलिस ने ओपन फायर में उन पर गोली चला दी।

Advertisement

मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं मार्केज

मार्केज ने एक हैंडगन से पुलिस अधिकारियों की तरफ इशारा करने लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उन पर गोली चला दी। इसके बद पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि मार्केज के पास एक बीबी गन थी जिससे वो पुलिस अधिकारियों को धमका रही थीं। मेंडोजा ने बताया कि 49 वर्षीय एक्ट्रेस मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं।

एक्ट्रेन ने पुलिस पर तान दी थी नकली बंदूक

एलए शेरिफ डिपार्टमेंट के सरजिएंट जो मेंडोजा ने बताया कि मार्केज के मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर उनके घर जाने को कहा था। इसके बाद जब पुलिस मार्केज के लॉज एंजिलिस के पासाडेना स्थित घर पहुंची तो देखा कि उन्हें सिजर्स आ रहे हैं। मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने तुरंत मेंटल हेल्थ क्लीनिक से संपर्क किया।

मेंडोजा के अनुसार, पुलिस और मेंटल हेल्थ क्लिनिक के अधिकारी ने मार्केज से करीब डेढ़ घंटे तक बात की ताकि उन्हें जरूरी मदद दी जा सके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Actress, Vanessa Marquez, Shot Dead, US Police, Waving, BB Gun
OUTLOOK 01 September, 2018
Advertisement