Advertisement
16 June 2015

99 डॉलर में खरीदिए फराह का डीएनए

99 डॉलर में खरीदिए फराह का डीएनए

 

टीएमजेड की खबर के मुताबिक, सेलिब्रिटीजीन डॉट कॉम के साथ फराह अब्राहम ने अजीबोगरीब साझेदारी की है। ‘टीन मॉम’ से चर्चा में रही 24 साल की यह अभिनेत्री अपना डीएनए बेच रही हैं। यह डीएनए एक छोटी शीशे की बोतल में होगा जो तावीजनुमा होगी और इसे गले में पहना जा सकता है।

 

Advertisement

यह कोई मीडिया स्टंट नहीं है। फराह उन बच्चों की मदद करना चाहती हैं जिनकी ट्रेफिकिंग होती है। यह पैसा ऐसी संस्था को जाएगा जो बच्चों के लिए काम करती है। उनके डीएनए नमूने के लिए 30,000 डॉलर की अग्रिम राशि दी गई है। इसमें से आधी राशि वह एक परमार्थ संस्था को दान दे देंगी। 

TAGS: farrah abraham, teen mom, DNA, फराह अब्राहम, टीन मॉम, डीएनए
OUTLOOK 16 June, 2015
Advertisement