Advertisement
01 March 2016

भाई को दो ऑस्कर – फ्रैंक स्टेलन

भाई को दो ऑस्कर – फ्रैंक स्टेलन

ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार की दौड़ में स्टेलन सबसे आगे थे। लेकिन यह पुरस्कार मार्क रायलांस को मिला। फ्रैंक अकादमी के इस निर्णय से बहुत नाराज हैं।

स्टेलन ने समारोह के रेड कार्पेट की एक तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा कि वह कभी हार नहीं मानेंगे और लगातार ऑस्कर पाने के लिए मेहनत करते रहेंगे।

फ्रैंक ने ट्वीट किया,  अकादमी को खुद पर शर्म आनी चाहिए। पुरस्कार स्टेलन को मिलना चाहिए था, मार्क कौन है? यह पूरी तरह से हॉलीवुड की बकवास है।

Advertisement

स्टेलन ने अपने भाई की टिप्पणी के जवाब में इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा, माफ कीजिए, मैं बहुत खुश हूं। मेरा भाई भावुक है और मेरे लिए बेहतरीन चाहता है।

TAGS: oscar, silvestar stelon, frank, ऑस्कर, सिल्वेस्टर स्टेलन, फ्रैंक
OUTLOOK 01 March, 2016
Advertisement