Advertisement
11 January 2016

गोल्डन ग्लोब्स में 'द रेवेनांट' की धूम, डि कैप्रियो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

AP

सबसे ज्यादा निराशा समलैंगिक महिलाओं के रोमांस पर आधारित कैरल के हाथ लगी क्योंकि उसे पांच नामांकनों के बावजूद खाली हाथ ही लौटना पड़ा। आॅस्कर के पूर्व संकेत माने जाने वाले ग्लोब्स में डिकेप्रियो को मिली जीत ने उनके लिए पहले एकेडमी अवाॅर्ड की संभावना बढ़ा दी है। उन्हें यह पुरस्कार सत्य घटना पर आधारित 'द रेवेनांट' में उनकी भूमिका यूग ग्लास के लिए मिल सकता है। इस फिल्म का निर्देशन अलेजान्द्रो गोंजालेज इनैरीतू ने किया है।

अपने साथ नामित हुए लोगों, अपने निर्देशक और सहकलाकार टाॅम हार्डी का नाम लेते हुए 41 वर्षीय कैप्रियो ने कहा कि यह जीत एक अतुलनीय सम्मान है। फिल्म के दौरान रहे बेहद खराब मौसम का जिक्र करते हुए डि कैप्रियो ने कहा, यह फिल्म विश्वास के बारे में थी और हमारे विश्वास का पात्रा हमारे निर्देशक अलेजान्द्रो गोंजालेज इनैरीतू से बेहतर कोई नहीं था। वह और पूरा क्रू इस फिल्म को बनाने के लिए जिस गहराई तक चले गए, वह अतुलनीय था। 

ब्री लार्सन ने फिल्म रूम में एक बंद स्थान पर अपने पांच साल के बेटे के साथ वर्षों तक बंद रहने वाली महिला की दमदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा कैटेगरी) का खिताब जीता। अभिनेता मैट डेमोन को 'द मार्शियन' फिल्‍म के लिए मोशन पिक्चर (कॉमेडी या म्यूजिकल) के सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है। 'द मार्शियन' को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल या कॉमेडी फ़िल्म के लिए भी चुना गया। अभिनेत्री केट विंस्लेट को फि‍ल्म 'स्टीव जॉब्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवाॅर्ड मिला। इस फिल्‍म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पटकथा का अवॉर्ड भी मिला है। सर्वश्रेष्ठ विदेशी फि‍ल्म का पुरस्कार हंगरी की फिल्म 'सन ऑफ सॉल' को दिया गया है। टीवी मूवी या मिनी सीरिज में लेडी गागा को हॉरर स्टोरी 'होटल' के लिए बेहतरीन अदाकारा का अवार्ड मिला। 

Advertisement

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गोल्‍डन ग्लोब, अवॉर्ड, द रेवनांट, लियोनार्डो डी कै्प्रियो, ब्री लार्सन
OUTLOOK 11 January, 2016
Advertisement