Advertisement
16 May 2016

सफेद गाउन और कम मेकअप में भी कान में रहा सोनम का जलवा

पीटीआई

तीस वर्षीय अभिनेत्री ने सफेद गाउन के साथ बहुत कम मेकअप किया था और बीच की मांग निकाल रखी थी। साड़ी से प्रेरित इस गाउन में एक तरफ कढ़ाई थी। कंधे पर कटआउट वाले गाउन को पहने आंखों पर सुनहरे मेकअप के साथ सोनम बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने ट्वीट किया, शानदार, राल्फ एंड रूसो का साड़ी से प्रेरित गाउन।

सोनम ने पहली बार राल्फ एंड रूसो का परिधान नहीं पहना है। उन्होंने पिछली बार भी इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव में राल्फ एंड रूसो का नीले रंग का बॉल गाउन पहना था। राल्फ एंड रूसो के आधिकारिक ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया,  द लैंड एंड द मून की स्क्रीनिंग पर राल्फ एंड रूसो के परिधान में सोनम कपूर लाजवाब दिख रही थीं। सोनम ने छठी बार इस फिल्मोत्सव में भाग लिया है। हाल में जारी उनकी फिल्म नीरजा का मार्श डु फिल्म में यहां प्रदर्शन किया जाएग।

TAGS: कान फिल्मोत्सव, सोनम कपूर, राल्फ एंड रूसो, सफेद गाउन, रेड कार्पेट, बॉलीवुड, नीरजा
OUTLOOK 16 May, 2016
Advertisement