Advertisement
13 December 2016

यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बनीं प्रियंका चोपड़ा

google

संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार की रात संयुक्त राष्ट्र में सितारों से भरे एक समारोह में फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के नए वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

प्रियंका ने समारोह में संयुक्त राष्ट के शीर्ष राजनयिकों, यूनिसेफ के सद्भावना दूतों और बच्चों से कहा कि  मेरी इच्छा है कि बच्चे स्वतंत्र रहें। उन्हें सोचने की, जीवन को जीने की स्वतंत्रता हो। उन्होंने कहा कि इंसान ने जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन अभी भी दुनिया में बच्चे हिंसा,  दुर्व्यवहार और शोषण से असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि  हम दुनिया के उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने के लिए आपसे आज हमसे जुड़ने का आग्रह करते हैं।

चोपड़ा ने बच्चों का जीवन बेहतर बनाने के लिए यूनिसेफ के प्रयासों की तारीफ की। चोपड़ा ने कहा कि चलिए मानवता का चयन किया जाए,  अन्याय के खिलाफ लड़ाई का चयन किया जाए और हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर दुनिया सुनिश्चित करने का चयन किया जाए।

Advertisement

चोपड़ा ने कहा कि वह भारत में करीब 10 वर्ष पहले यूनिसेफ से जुड़ी थीं और वह एजेंसी के वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में नई भूमिका मिलने पर खुद को विनम्र और प्रतिबद्ध महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ के साथ एक दशक की इस यात्रा में मैंने पूरे भारत कई गावों की यात्रा की। उन यात्राओं के दौरान मैंने कई युवा लड़कियों और उनके परिवारों के साथ समय बिताया और उन लड़कियों को सशक्त बनाने की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकार को सुरक्षित बनाने वाली दुनिया के निर्माण में मदद करने के लिए मैं यूनिसेफ से जुड़कर गर्व महसूस कर रही हूं। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ, वैश्विक सद्भावना दूत, अभिनेत्री
OUTLOOK 13 December, 2016
Advertisement