Advertisement
14 July 2016

क्वांटिको सीजन दो, प्रियंका पहुंची हॉलीवुड

क्वांटिको सीजन दो, प्रियंका पहुंची हॉलीवुड | इस बार क्वांटिको सीजन 2 में प्रियंका का किरदार होगा केंद्र में

प्रियंका ने कहा पहला सीजन बहुत अच्छा रहा। मैं फिर से क्वांटिको की दुनिया में लौट आई हूं। उन्होंने शूटिंग के पहले दिन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

तस्वीर के नीचे उन्होंने कैप्शन लिखा, क्वांटिको-2 के लिए सेट पर पहला दिन...टॉम गन के लिए तैयार दुनिया। सितंबर में टीवी स्क्रीन के लिए अपने रास्ते पर एलेक्स पारिश...जल्दी मिलते हैं।

शो के निर्माता जोश सफरान के अनुसार आगामी सभी सीजन में एलेक्स पारिश के रूप में प्रियंका की भूमिका मुख्य होगी। 

TAGS: quantico, priyanka chopra, क्वांटिको, प्रियंका चोपड़ा
OUTLOOK 14 July, 2016
Advertisement